पटना/मसौढ़ी: मसौढ़ी अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) श्री अमित पटेल की अध्यक्षता में 27 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले आर्यभट्ट महोत्सव की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में DCLR मसौढ़ी श्रीमती कोमल किरण, BDO मसौढ़ी, CO मसौढ़ी, सिटी मैनेजर, BEO मसौढ़ी, विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपल एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता जैसे शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना एवं महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की उपलब्धियों से उन्हें प्रेरित करना है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम की तैयारियों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। आगामी बैठकों में तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।


