मसौढ़ी में शहीद दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा — देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

 SACH TAK PUBLIC NEWS
0


 📰 मसौढ़ी में शहीद दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

📍 मसौढ़ी, पटना | रिपोर्टर :- सच तक पब्लिक न्यूज़ रंजीत प्रजापति

Contact number:-8780914917

🗓️ तिथि – 11अगस्त 2025

मसौढ़ी शहीदों की अमर गाथा और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए, आज मसौढ़ी में शहीद दिवस के पावन अवसर पर लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल एवं आर्यभट्ट चेतना मंच की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।


यह यात्रा तरेगना गोला से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड होते हुए आगे बढ़ी, जिसमें देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहराती शान ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर्यभट्ट चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुनील कुमार गावस्कर, लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल की डायरेक्टर पुनीता शर्मा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महिला विंग की बिहार प्रदेश सचिव आशा किरण सिंह, बिहार प्रदेश सचिव रंजीत पटेल, जिला महासचिव सह मुखिया रवि प्रकाश, महिला विंग जिला अध्यक्ष शोभा कुमारी, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, समाजसेवी लालमोहन सिंह, पलटन सिंह, गोल्डी सिंह पटेल, डॉ. सुनील कुमार यादव, शिक्षक कृष्ण मोहन शर्मा, धनरूआ प्रखंड महासचिव अमित शर्मा, मसौढ़ी प्रखंड महासचिव शेर चंद्रवंशी, समाजसेवी आलोक कुमार, संजीव कुमार, शिक्षक दिवाकर शर्मा, शिक्षिका सुनीता देवी, सीमा परवीन, गोल्डी कुमारी, शिक्षक धनंजय पाठक, शुभम कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।



इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीदों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजते माहौल ने हर किसी के दिल में देशप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित कर दी



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top