मुखिया संघ अध्यक्ष पिंकू मुखिया का बड़ा हमला, मसौढ़ी ब्लॉक प्रमुख सद्दाम हुसैन पर भ्रष्टाचार का आरोप

 SACH TAK PUBLIC NEWS
0

मसौढ़ी ब्लॉक में भ्रष्टाचार का आरोप – मुखिया संघ अध्यक्ष पिंकू मुखिया ने साधा निशाना, प्रमुख सद्दाम हुसैन को बताया ‘बऊआ और गुड़िया’

रिपोर्टर:-सच तक पब्लिक न्यूज़ रंजीत प्रजापति भगवानगंज

संपर्क सूत्र:-8780914917

मसौढ़ी (पटना)।
मुखिया संघ के अध्यक्ष पिंकू मुखिया ने मसौढ़ी ब्लॉक में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख सद्दाम हुसैन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “मसौढ़ी ब्लॉक में प्रमुख बऊआ और गुड़िया बने बैठे हैं और भ्रष्टाचार पर आंखें मूंदे हुए हैं।”

पिंकू मुखिया ने साफ शब्दों में कहा कि यदि पंचायत में रोजगार सेवक और पंचायत सचिव कोई गड़बड़ी करते हैं तो उसकी जिम्मेदारी मुखिया की होगी, लेकिन ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार होने के बावजूद प्रमुख सद्दाम हुसैन की ओर से एक भी लिखित पत्राचार ऊपर नहीं भेजा गया। इससे साफ है कि भ्रष्टाचार का जड़ कौन है और उसे कौन बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि वास्तव में सद्दाम हुसैन प्रमुख हैं तो उन्हें तत्काल भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखित पत्र बनाकर वरीय अधिकारियों को भेजना चाहिए।


इंदिरा आवास घोटाले पर प्रतिक्रिया

हाल ही में इंदिरा आवास योजना में पैसा मांगने से जुड़ा एक वीडियो और पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस विषय पर पूछे जाने पर पिंकू मुखिया ने कहा कि उन्होंने उस वीडियो और पत्र को देखा है और उस पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून से बच नहीं पाएगा, बशर्ते ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार अधिकारी निष्पक्ष कार्रवाई चाहें।

ओवर ब्रिज निर्माण पर भी रखी राय

मसौढ़ी में रेलवे गुमटी के पास बन रहे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर पिंकू मुखिया ने कहा कि बरसात की वजह से काम में रुकावट आ रही है। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि जब तक ओवर ब्रिज नहीं था, मसौढ़ी गुमटी पर हमेशा जाम लगा रहता था। आज कई नए मार्ग बने हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि मसौढ़ी रेलवे लाइन गुमटी पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।

  • पिंकू मुखिया ने ब्लॉक प्रमुख सद्दाम हुसैन पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप।
  • इंदिरा आवास घोटाले पर बोले – दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।
  • ओवर ब्रिज कार्य में देरी पर दिया तकनीकी कारण, नीतीश-मोदी सरकार को दी श्रेय।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top