पटना/मसौढ़ी प्रशासन ने 11 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्णा नंदन सिंह के रूप में हुई है, जो मसौढ़ी मालिकाना का रहने वाला है। प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
DSP नो वैभव के अनुसार, आरोपी का घर गंगाचक प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित है, जहां धान के भूसे में छिपाकर 11 किलो गांजा रखा गया था। मसौढ़ी में पिछले कई महीनों से तस्करी का मामला चल रहा था, जिसे प्रशासन लगातार निगरानी में रखे हुए था।
आखिरकार, गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। मसौढ़ी प्रशासन इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय रहता है और टीम बनाकर अपराधियों को पकड़ने में सफल होता
है।