आर्यभट्ट चेतना मंच द्वारा महिला जागरूकता अभियान संपन्न

 SACH TAK PUBLIC NEWS
0


 आर्यभट्ट चेतना मंच द्वारा महिला जागरूकता अभियान संपन्न


आर्यभट्ट चेतना मंच की ओर से महिला जागरूकता अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक अभिशाप पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम फुलवारी विधानसभा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय अभ्यानंद जी (पूर्व DGP, बिहार), आर्यभट्ट चेतना मंच नौबतपुर प्रखंड संयोजक श्रीमती बबीता कुमारी, राष्ट्रीय संयोजक सुनील कुमार गावस्कर, राष्ट्रीय महासचिव सह भाजपा एसी मोर्चा मीडिया प्रभारी मुन्ना पासवान, तथा नंदकिशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।



इस अवसर पर फुलवारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौहर अंजुम, शाहाबाद पंचायत के मुखिया रवि प्रकाश, संतोष अनमोल, श्रीमती चंद्रकला देवी, प्रदेश सचिव सुदामा पासवान, प्रदेश पदाधिकारी सुजीत पासवान चपौर, मृत्युंजय पासवान, उदय पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


आर्यभट्ट चेतना मंच नौबतपुर प्रखंड संयोजक श्रीमती बबीता कुमारी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच से सभी अतिथियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सम्मान पर जोर देते हुए समाज में जागरूकता लाने का आह्वान किया।


इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सह भाजपा एसी मोर्चा मीडिया प्रभारी मुन्ना पासवान ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीमराव अंबेडकर के संदेश – "शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो" को दोहराया और बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपना विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि "पर्यावरण हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसे बचाना जरूरी है तभी हम इस धरती पर जीवित रह सकते हैं।"


राष्ट्रीय संयोजक सुनील कुमार गावस्कर ने नशा मुक्ति और बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया और समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता बताई।


कार्यक्रम में स्थानीय जनता की भारी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया और महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं सामाजिक सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top