बिक्रम विधानसभा में 21 से 30 तक होगा पदयात्रा, 01 सितंबर को पटना में कांग्रेस का महासमागम
📍 बिक्रम (पटना) |
रिपोर्टर:-सच तक पब्लिक न्यूज रंजीत प्रजापति
संपर्क सूत्र:-8780914917
बिक्रम:बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विवादास्पद प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने सरकार व चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अशोक गगन आगामी 21 अगस्त से 30 अगस्त तक बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे।
प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए डॉ. गगन ने बताया कि यह पदयात्रा बिक्रम के गांधी आश्रम से शुरू होगी और विधानसभा के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सूबे की तानाशाही सरकार की दोहरी नीतियों का पर्दाफाश करना और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जनमत तैयार करना है।
डॉ. गगन ने कहा कि 01 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें भारी संख्या में जनता को शामिल करने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ता और आम लोग राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में विवादास्पद एसआईआर की आड़ में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से 65 लाख से अधिक नाम हटा दिए, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने भी इसी मुद्दे को लेकर 17 अगस्त से बिहार में पदयात्रा शुरू की है। यह यात्रा सभी जिलों से गुजरते हुए अंततः 01 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल सभा के साथ समाप्त होगी।
📌 मुख्य बिंदु:
- 21 से 30 अगस्त: बिक्रम विधानसभा में डॉ. अशोक गगन की पदयात्रा।
- 01 सितंबर: पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की विशाल सभा।
- मतदाता सूची से 65 लाख नाम हटाने का आरोप।
- राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा का समापन पटना में होगा।

