सदाकत आश्रम हमले के विरोध में मसौढ़ी में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

 SACH TAK PUBLIC NEWS
0


 "सदाकत आश्रम हमले के विरोध में मसौढ़ी में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला"

मसौढ़ी संवाददाता रिपोर्ट :- सच तक पब्लिक न्यूज़ रंजीत प्रजापति

संपर्क सूत्र:-8780914917

पटना के सदाकत आश्रम स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हुए कथित हमले को लेकर मसौढ़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। मसौढ़ी के कपूरी चौक पर शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर भाजपा पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया।

इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश ओबीसी कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद अरफराज साहिल ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सुनियोजित तरीके से कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया, जो न केवल किसी राजनीतिक दल के दफ्तर पर हमला है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह घटना भारतीय लोकतंत्र की नींव को हिला देने वाली है और भाजपा की बढ़ती असहिष्णुता को उजागर करती है।


विरोध कार्यक्रम में पटना जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण (वन) के कार्यकारी अध्यक्ष उदय चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अनामी शरण सिंह, इंद्रमणि देवी, धनरूआ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, राधे यादव, सोहन चंद्रवंशी, टीपू सुल्तान, सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व महासचिव रजनीकांत और रिंकू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कठोर कार्रवाई की जाए और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं, पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top