भारतीय जनता पार्टी पटना ग्रामीण की कार्यशाला संपन्न — रामकृपाल यादव बोले, “मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र”
रिपोर्टर:-सच तक पब्लिक न्यूज रंजीत प्रजापति
संपर्क सूत्र:-8780914917
बिहटा (पटना), 09 सितम्बर 2025।
भारतीय जनता पार्टी पटना ग्रामीण की कार्यशाला का आज भव्य आयोजन बिहटा स्थित होटल अतुल इन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता रजनीश कुमार ने की।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने के साथ ही विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि बिहार में भी विकास की गंगा बह रही है।
गरीब महिलाओं को ₹10,000 रोजगार सहायता राशि दी जा रही है।
पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दी गई है।
हर घर को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है।
ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण का जाल बिछाया गया है।
रामकृपाल यादव ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन पूरे जोर-शोर से किया जाएगा।
विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि “सेवा ही संगठन है।” कार्यकर्ताओं को हर घर तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचानी चाहिए और लोगों को उनका लाभ दिलाने में मदद करनी चाहिए।
प्रदेश नेता मनीष कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के हर कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाएं और संगठन को मजबूत करें।
बैठक में शामिल प्रमुख नेता व पदाधिकारी
जिला प्रभारी संजय यादव
पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी
भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद
अशोक वर्मा
राज कुमार शर्मा
कन्हैया मलाकार
तेज नारायण शर्मा
राजेश कुमार
संजय यादव
मधुवाला शर्मा
शशी सिंह
पवन तिवारी
रूपा कुमारी (महिला मोर्चा)
महामंत्री श्रीराम शर्मा
मनीष कुमार
लंकेश सिंह
निकेश कुमार
राज किशोर सिंह
नीरज कुमार
जितेंद्र यादव
अमरजीत सिंह चौहान
लव कुमार
नागेंद्र सिंह कुशवाहा
रिंकू कुमार
इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यशाला का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा। नेताओं ने आगामी सेवा सप्ताह कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का आह्वान किया।




