सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न — शेख नूरूल अमीन राष्ट्रीय अध्यक्ष, धनंजय सिन्हा बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष

 SACH TAK PUBLIC NEWS
0


 

📰 सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न — शेख नूरूल अमीन राष्ट्रीय अध्यक्ष, धनंजय सिन्हा बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष

📍 पटना | 10 अगस्त 2025

रिपोर्टर :-सच तक पब्लिक न्यूज रंजीत प्रजापति भगवानगंज

संपर्क सूत्र:-8780914917

YouTube channel:-https://www.youtube.com/@sachtakpublicnews1992चैनल को सब्सक्राइब करें

पटना सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन पटना में संपन्न हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और बिहार प्रदेश समिति का गठन किया गया। तेलंगाना के शेख नूरूल अमीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष और धनंजय कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव पर्यवेक्षक महेन्द्र यादव ने बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार नई चुनी गई समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। राष्ट्रीय समिति के अन्य पदाधिकारियों में राजिंदर कौर दानी, सी पी जॉन, मीर शाहिद सलीम और सुलेखा आदम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. संदीप पाण्डेय प्रधान महासचिव, हरिंदर मनसहिया, रामबाबू अग्रवाल, राचा सुभद्रा रेड्डी, वंदना पाण्डेय और तारकेश्वर सिंह महासचिव, विद्या नायक, सैयद तहसीन अहमद, निया टपो, एन. गोपाल कृष्णन, विजेन्द्र प्रसाद यादव और बलराज सिंह नंगल सचिव, प्रियरंजन कोषाध्यक्ष, निंगप्पा देवारवर संसदीय बोर्ड अध्यक्ष, और मनोज सारंग राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए।


बिहार प्रदेश कार्यकारिणी में कुन्दन किशोर, संगीता कुमारी और दुखी लाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय सहनी, नशूर अजमल और श्रद्धा सुमन प्रदेश महासचिव, बिन्दु कुमारी और अभिषेक आनन्द प्रदेश सचिव, जयप्रकाश कोषाध्यक्ष, शशिकांत प्रवक्ता, आलोक कुमार मीडिया प्रभारी, नितीन शर्मा मीडिया सलाहकार, और बबीता कुमारी व शोभा कुमारी कार्यकारिणी सदस्य चुनी गईं।

संबद्ध संगठनों में भी नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सोशलिस्ट युवजन सभा की अध्यक्ष रूमान मेकी, महासचिव निया टपो, सोशलिस्ट किसान सभा के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, महासचिव राजीव यादव, सचिव सतपाल डडियाना, सोशलिस्ट स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष सचेंद्र प्रताप यादव, महासचिव श्रद्धा सुमन, सोशलिस्ट महिला सभा की अध्यक्ष मीनाक्षी मार्टिन सिंह, सोशलिस्ट शैक्षणिक सभा के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के समन्वयक फैसल खान, भारत-पाकिस्तान शांति एवं मैत्री मंच के समन्वयक ईश्वरदास खजुरिया, सोशलिस्ट मजदूर सभा के अध्यक्ष मुन्ना लाल, और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रभारी शम्सुज जोहा नियुक्त किए गए।


राष्ट्रीय परिषद में विभिन्न राज्यों से कुल 33 सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश से विजय नारायण, मीनाक्षी सखी, शंकर सिंह, महाराष्ट्र से एकनाथ भीमराव जाधव, डॉ. सिद्धार्थ आचार्य, पीहू परदेशी, बिहार से विजेन्द्र कुमार, नीलांशु रंजन, कुन्दन किशोर, अशोक कुमार सिंह, झारखंड से रवीन्द्र प्रकाश, तमिलनाडु से सी. एन. कुमार, तेलंगाना से गोपाल पतंगे, बी. ए. गौड़ा, उत्तराखंड से नाथूलाल, कर्नाटक से रवीन्द्र हलिंगली, अप्पा साहब यरनाल, नागालैंड से एलिस अचुनी, गोवा से दिनेश कुमार, पंजाब से जगदीश खेड़ा, सर्वजीत कौशल, और केरल से राय जॉर्ज, एस. राजशेखरन, डी. श्रीनिवास, टॉमी मैथ्यू शामिल हैं।

सम्मेलन के दूसरे सत्र में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित बिहार प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की कि पार्टी आगामी चुनाव में सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने इस पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top